अमरीका की भूगर्भीय सेवा ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है जबकि पाकिस्तानी भूकंप-विशेषज्ञों के अनुसार यह 7.2 अंक थी| झटके से कुछ मकान ढह गए हैं| इस भूकंप के झटके क्वेटा, कराची और लरकाना के साथ-साथ, भारत की राजधानी दिल्ली में भी महसूस हुए| पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के डायरेक्टर ज़ाहिद रफ़ी ने बताया कि यह नया भूकंप था, 24 सितंबर को बलूचिस्तान में आए तेज़ भूकंप का अनुवर्ती झटका नहीं था|
dharmpath.com dharmpath
