पाकिस्तान में महेश भट्ट की ‘डैडी’ का मंचन

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म ‘डैडी’ (1989) का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में नाट्य मंचन होगा। इसमें महेश भट्ट व उनकी बेटी पूजा भट्ट शिरकत करेंगी। नाटक का नाम ‘डैडी’ ही होगा।

पूजा ने ‘डैडी’ फिल्म से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

पूजा ने गुरुवार को पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ में छपे एक लेख का लिंक देकर ट्विटर पर लिखा, “डैडी’ का पाकिस्तान में एक नाटक के रूप में मंचन होगा। महेश और पूजा भट्ट को शिरकत करेंगे।”

लेख में लिखा था, “फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म ‘डैडी’ के नाट्य रूपांतरण का मंचन आगामी इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल 2015 में होगा। इसका आयोजन नेशनल एकेडमी ऑफ परफॉर्मिग आर्ट्स, कराची द्वारा कराया गया है।”

नाटक में दिल्ली निवासी अभिनेता इमरान जाहिद वही भूमिका निभाएंगे, जो फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493