पाकिस्तान में यात्री बस पलटने से 8 की मौत

इस्लामाबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शुक्रवार को एक यात्री बस के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बस सिंध प्रांत के बदीन में मारझार क्षेत्र के पास तेज गति से चलने की वजह से पलट गई। बस इस्लामकोट से कराची की तरफ जा रही थी।

पुलिस और आपात टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया जहां 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493