इस्लामाबाद, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को जफ्फार एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते कम से कम साल लोगों की मौत हो गई और अन्य 100 लोग घायल हो गए हैं।
डॉन ऑनलाइन की रपट के मुताबिक, “बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी में एक रेलगाड़ी क्वेटा से रावलपिंडी जा रही थी। बोलन जिले में यह रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। मृतकों की पहचान अन्य चालक और सहायक चालक के रूप में हुई है।”
अधिकारियों ने कहा कि यह दुर्घटना रेलगाड़ी का ब्रेक फेल होने की वजह से हुई।
पीड़ितों को क्वेटा शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
गौरतलब है कि इस महीने के प्रारंभ में मस्तंग जिले में रेल पटरी पर हुए एक बम विस्फोट में जफ्फार एक्सप्रेस के तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath