इस्लामाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
‘डॉन’ की रपट के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में मॉल रोड पर एक साइकिल में विस्फोटक रखा गया था और इसके फटने पर तेज आवाज हुई।
विस्फोट इतना तेज था कि आसपास खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक दर्जन से अधिक दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।
किसी भी संगठन ने फिलहाल घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इससे दो दिन पहले भी इसी इलाके में हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।
चमन बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिम स्थित एक छोटा शहर है और यह अफगानिस्तान में तालिबान के आतंकवादियों से लड़ रहे अमेरिका और नाटो के सैनिकों को आपूर्ति कराने वाले दो मुख्य मार्गो में से एक है।
dharmpath.com dharmpath