पाकिस्तान में विस्फोट, 5 मरे

इस्लामाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खबर एजेंसी की तिराह घाटी में सोमवार को एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई।

‘डॉन’ के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अकाखेल इलाके में शांति समिति के एक वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसे रिमोट से किया गया। विस्फोट में समिति के प्रमुख, तीन सदस्यों और एक अधिकारी की मौत हो गई।

सेना ने देश में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर फरवरी में ऑपरेशन रद्दुल फसाद लॉन्च किया था।

देश में हुए आतंकवादी हमलों में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

अभियान का मकसद ‘आतंकवाद के खतरे’ से निपटना, अन्य सैन्य अभियानों से प्राप्त लाभ को और मजबूत करना तथा पाकिस्तान की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान शुरू होने के बाद से सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में सैकड़ों संदिग्ध आतंकवादी मारे जा चुके हैं या हिरासत में लिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493