पाकिस्तान में विस्फोट, 7 की मौत (लीड-1)

क्वेटा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक पोलियो केंद्र के पास बुधवार को एक विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों में ज्यादातर पुलिस अधिकारी हैं और उन्हें क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्वेटा में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने इलाके में एक जोरदार विस्फोट और उसके बाद गोलियां चलने की आवाज भी सुनी। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493