पाकिस्तान में हत्या के चार दोषियों को फांसी

इस्लामाबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की अलग-अलग जेलों में हत्या के दोषी चार लोगों को गुरुवार को फांसी दे दी गई।

जियो न्यूज की र्पिोट के अनुसार मोहम्मद खान, मोहम्मद बूटा और फकीर मोहम्मद को बहावलपुर सेंट्रल जेल में और मकबूल को कसूर जिला जेल में फंसी दी गई।

पेशावर के एक स्कूल में तालिबान आतंकवादी हमले में ज्यादातर बच्चों समेत 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद, दिसम्बर 2014 में पाकिस्तान ने 2008 से फांसी पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493