पाकिस्तान में हवाईअड्डे पर हाई अलर्ट

इस्लामाबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में हवाईअड्डों को आतंकवादी खतरे की खुफिया सूचना मिलने के बाद देश के अधिकांश हवाईअड्डों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

समाचार वेबसाइट डान ऑनलाइन की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों को निशाना बनाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद उनके सुरक्षा स्तर को हाई अलर्ट से बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हवाईअड्डों के चारों ओर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493