पाकिस्तान में हिदू को प्रताड़ित करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इफ्तार से पूर्व खाने-पीने की चीजें बेचने पर एक वृद्ध को प्रताड़ित करने वाले एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर चलाए गए एक अभियान के बाद हुई है।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, घोटकी जिले में तैनात कांस्टेबल अली हसन को शुक्रवार को गोकुल दास (80) को प्रताड़ित करने एवं उसे चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोकुल दास के पोते विनोद कुमार ने कांस्टेबल की बदसलूकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पीटे गए गोकुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर जनरल सिंध ए.डी. ख्वाजा ने पीड़ित वृद्ध को इंसाफ दिलाने का आदेश दिया।

सुधार सभा के अध्यक्ष अमरनाथ रंधावा सहित अधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोपी कांस्टेबल को कठोर दंड देने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493