पाकिस्तान में 12 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रमुख इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे 12 आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादियों में से एक की पहचान हिज्बुल्लाह के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने सोमवार को तीन ठिकानों को तहस-नहस कर इन आतंकवादियों को मार गिराया।

आतंकवादियों के खात्मे के लिए पिछले सप्ताह अभियान शुरू किया गया था, जिसमें 50 आतंकवादियों को मार गिराया गया। वहीं, एक सैन्य अधिकारी और चार सैनिकों की भी जान गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493