इस्लामाबाद, 12 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पेशावर शहर के नजदीक गुरुवार को एक जांच चौकी पर हमला करने के बाद दो आंतकवादियों को मार गिराया गया।
‘जियो न्यूज’ ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि जांच चौकी पर गोलाबारी करने के दौरान आतंकवादी अपने वाहन में सवार होकर जा रहे थे।
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में एक जवान भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath