इस्लामाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खैबर एजेंसी में शुक्रवार को सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 21 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।
समाचार पत्र डॉन की रपट के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने तिराह घाटी में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 21 आतंकवादी मारे गए और उनके कई ठिकाने नष्ट हो गए हैं।
खैबर एजेंसी कबायली सात अर्ध-स्वायत्तशासी जिलों में से एक है, जहां सरकारी बलों का पहले से ही नगण्य नियंत्रण है और यहां आतंकी संगठनों का राज चलता है।
पाकिस्तानी सेना ने जून 2014 में कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए तालिबान हमले के बाद उत्तर वजीरिस्तान कबायली इलाके में जर्ब-ए-अज्ब अभियान शुरू कर रखा है।
dharmpath.com dharmpath