पाकिस्तान में 3 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में शुक्रवार को हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधीक्षक काशिफ जुल्फिकार ने कहा कि तीन आतंकवादी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, उसी दौरान उनकी एक आत्मघाती जैकेट में विस्फोट हो गया।

जुल्फिकार ने कहा कि उनमें से दो आतंकवादी विदेशियों जैसे दिख रहे थे, जबकि एक स्थानीय और वे सभी आत्मघाती जैकेटों, अत्याधुनिक हथियारों और हथगोलों से लैस थे।

विस्फोट वर्सक रोड इलाके से कुछ दूरी पर हुआ, जहां दर्जन भर स्कूल और कॉलेज स्थित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493