इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स ने सोमवार को कराची शहर में एक छापामारी के दौरान तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।
‘जियो न्यूज’ के अनुसार, सुरजनी कस्बे में आतंकवादी ठिकाने पर धावा बोलने की कोशिश करने के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स को शूटरों के एक समूह का सामना करना पड़ा।
मारे गए आतंकवादियों का एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से ताल्लुक बताया गया है। वे कई आतंकवादी हमलों में संलिप्त थे।
उनके पास से हथियारों का एक जखीरा भी बरामद हुआ है।
dharmpath.com dharmpath