इस्लामाबाद, 17 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बुधवार को चार आतंकवादियों को फांसी दे दी गई।
‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि वे आतंकवाद, निर्दोष नागरिकों की हत्या, मस्जिद पर हमला, शैक्षणिक संस्थानों की तबाही और पुलिस तथा सशस्त्र बलों पर हमले जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त थे।
दोषी ठहराए गए सभी चार आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सक्रिय सदस्य थे। उनकी पहचान अहमद अली, असगर खान, हारून उर राशिद तथा गुल रहमान के रूप में की गई है।
dharmpath.com dharmpath