पाकिस्तान में 4 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 29 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में सोमवार को चलाए गए अभियान में चार आतंकवादी मारे गए, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल है। घटना में नौ अन्य घायल हुए हैं।

‘जियो न्यूज’ की रपट के मुताबिक, लाहौर के रचना टाउन और खान कॉलोनी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित नौ घायल हो गए।

एक आतंकवादी पुलिस की गोलीबारी में मारा गया, जबकि घटना में घायल दो आतंकवादियों की बाद में मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीन आत्मघाती जैकेट, एक रॉकेट लांचर, पांच कालाश्निकोव रायफल, पांच पिस्तौल और दो लैपटॉप आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493