पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप (लीड-1)

इस्लामाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई।

पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11.05 बजे स्वात, मलाकंद प्रभाग, पेशावर और पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों सहित देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 80 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है।

पाकिस्तान विश्व के सर्वाधिक भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में 26 अक्टूबर 2015 को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 280 लोगों की मौत हो गई थी और 1,900 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493