इस्लामाबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर एजेंसी कबायली इलाके में किए गए हवाई हमलों में नौ आतंकवादी मार गिराए गए। मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार पत्र ‘डान’ की वेबसाइट के अनुसार, इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों ने तिराह घाटी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) एवं लश्कर-ए-इस्लाम (एलआई) के गुप्त ठिकानों पर शनिवार को हमला किया।
आईएसपीआर ने हवाई हमलों में टीटीपी और एलआई के नौ आतंकवादियों को मार गिराने और उनके पांच ठिकानों को तबाह करने का दावा किया।
एलआई के प्रवक्ता सलाहुद्दीन अयुबी ने हालांकि आईएसपीआर के दावों को खारिज किया है।
dharmpath.com dharmpath