पाकिस्तान वायुसेना के विमानों ने देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित वजीरिस्तान के उत्तरी इलाकों में स्थित आतंकवादियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले कर सशस्त्र उग्रवादी गुटों के दर्जनों सदस्यों को मार गिराया है|
यह खबर स्थानीय सुरक्षा बलों के हवाले से फ्रांस प्रेस एजेंसी ने दी है|
यह हवाई हमले उत्तरी वजीरिस्तान की राजधानी से 25 किमी पश्चिम की पहाड़ियों में स्थित इस्लामवादी कट्टरपंथियों के अड्डों पर किये गए| हवाई हमलों का उद्देश्य कुछ दिनों पहले कराची एयरपोर्ट पर हमला करने की ज़िम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन ‘उज्बेकिस्तान इस्लामिक मूवमेंट’ पर वार करना था| पाकिस्तानी टीवी चैनल ‘जिओ टीवी’ ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि हवाई हमले के दौरान 150 आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|
और पढ़ें: http://hindi.ruvr.ru/news/2014_06_15/273537320/
dharmpath.com dharmpath