पाकिस्तान विस्फोट के मृतकों की संख्या 28 हुई, जेयूए ने ली जिम्मेदारी (लीड-1)

इस्माबाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की मोहमंद एजेंसी में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। तालिबान आतंकवादी समूह जमात उल अहरार (जेयूए) ने इसकी जिम्मेदारी है।

जेयूए ने शुक्रवार मध्यरात्रि को जारी एक बयान में कहा कि उसने अनबर जिले में पीस कमेटी को निशाना बनाया, क्योंकि इसने समूह के 13 मुजाहिदीनों को मारा और कुछ अन्य सदस्यों को स्वात तथा बजौर एजेंसी की सरकारों के सुपुर्द कर दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जेयूए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की एक इकाई है।

बयान में कहा गया है, “शरिया (इस्लामिक कानून) लागू नहीं किए जाने तक हम पीस कमेटियों और सरकार से लड़ते रहेंगे।”

मोहमंद एजेंसी की अनबर तहसील में शुक्रवार को नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले में जान गंवाने वाले 28 लोगों में पांच बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 31 अन्य इस घटना में घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए बाजौर एजेंसी, चरसद्दा और पेशावर के अस्पतालों में भर्ती किया गया।

यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से सटे मोहमंद कबायली जिले के बुटमानिया गांव में हुआ, जहां सेना तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।

मोहमंद एजेंसी के उप प्रशासक नवीद अकबर ने कहा कि हमलावर ने शुक्रवार को चल रही नमाज के दौरान मस्जिद के मुख्य हॉल में खुद को उड़ा लिया। इस हमले के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493