इस्लामाबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तारनोल शहर में बुधवार को एक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों से मामले की जानकारी मिली।
‘डॉन ऑनलाइन’ की रपट के मुताबिक, इस्लामाबाद के तारनोल के पास फतहजंग इलाके में दो तेज रफ्तार सवारी गाड़ी आपस में टकरा गईं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल और स्वयंसेवकों ने घायलों को रावलपिंडी के जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल और इस्लमाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया।
घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसीलिए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
dharmpath.com dharmpath