पाकिस्तान : सिंध प्रांत की कैबिनेट के लिए व्हाट्स एप ग्रुप

कराची, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने अपने कैबिनेट के सदस्यों की गतिविधियों से हर वक्त अवगत रहने के लिए त्वरित संदेश सेवा व्हाट्स एप पर एक ग्रुप बनाया है।

‘डॉन’ की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने बेहतर प्रशासन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए सोमवार को ‘कैबिनेट’ नाम से व्हाट्स एप पर एक ग्रुप बनाया, जिसमें मंत्री, सलाहकार और विशेष सहायकों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री इस ग्रुप के एडमिन हैं।

उन्होंने सभी कैबिनेट सदस्यों से ग्रुप में अपनी गतिविधियों और मामलों की सूचना देने को कहा है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सदस्यों ने अपनी यात्राओं, बैठकों और अन्य गतिविधियों की तस्वीरें डालनी शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493