भोपाल- प्रदेश में नीमच, उज्जैन, इंदौर, रीवा में हुई घटनाओं को लेकर सियासत गर्म है। कांग्रेस लगातार हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार की घेराबंदी करने में लगी है। कांग्रेस के बयान को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को चूड़ी वाले की पिटाई कांड के बाद हुए प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल और औवेसी की पार्टी से जुड़े आरोपी अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं।अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था।
dharmpath.com dharmpath