पाकिस्तान : सैन्य अभियान में 10 आतंकी ढेर

इस्लामाबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार रात एक सैन्य अभियान में आतंकवादी समूह जमात-उल अहरार के दस आतंकी मारे गए।

डॉन के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में लाहौर में फरवरी में बम विस्फोट का मास्टरमाइंड अनवारुल हक भी शमिल है।

आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता के अनुसार, लाहौर से एक टीम हक सहित पांच गिरफ्तार संदिग्धों को मनवान ले जा रही थी। रास्ते में नौ अन्य ‘आतंकवादियों’ ने इन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने पांचों संदिग्धों को छुड़ा लिया और वे इन्हें लेकर रावी नदी की ओर भाग निकले।

सीटीडी ने इस बीच अतिरिक्त सुरक्षा बल को बुलाया और संदिग्धों का पीछा किया।

देर रात आतंकवादियों को ढूंढ निकाला गया और उनसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने सीटीडी अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 10 आतंकी मारे गए जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493