पाकिस्तान : सैन्य स्कूल हमले के 4 दोषियों को फांसी पर लटकाया

इस्लामाबाद, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले साल पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले में संलिप्त पाए गए चार आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया गया है।

समाचारपत्र ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने मंगलवार को एक अधिकारी के हवाले से कहा कि आतंकवादी नूर सईद, मुराद खान, इनायतुल्लाह व इसरारुद्दीन को 16 दिसंबर, 2014 के स्कूल हमले के मामले में कोहाट केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई। इस आतंकवादी हमले में 150 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे।

पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स(आईएसपीआर) की ओर से एक बयान में कहा गया कि आर्मी स्टाफ प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने दोषी आतंकवादियों के मौत वारंट पर अंतिम मुहर लगाई।

इस माह की शुरुआत में इसी स्कूल हमले के दोषी चार अन्य आतंकवादियों को यहां एक सिविल जेल में फांसी दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493