पाकिस्तान : हॉकी कोच के पद से शहनाज ने दिया इस्तीफा

इस्लामाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच शहनाज शेख ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया।

रियो ओलम्पिक-2016 के लिए टीम के क्वालीफाई न कर पाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है।

पाकिस्तान हॉकी टीम पिछले महीने बेल्जियम में हुए क्वालिफाईंग टूर्नामेंट हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल्स में आठवें स्थान पर रही और इसी के साथ उसने रियो ओलम्पिक में जगह बनाने का अवसर भी खो दिया।

ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता रही पाकिस्तान ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।

हालांकि शहनाज शेख बतौर कोच पाकिस्तान के लिए काफी सफल रहे हैं। शहनाज के मार्गदर्शन में पाकिस्तान विश्व कप-1994 जीतने में सफल रहा था। हालांकि उसके बाद से ही पाकिस्तान हॉकी टीम में लगातार गिरावट जारी है।

भारत की मेजबानी में हुए विश्व कप-2010 में पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर रहा था।

पाकिस्तान हॉकी टीम नीदरलैंड्स में हुए विश्व कप-2014 के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493