इस्लामाबाद, 8 मई (आईएएनएस)। गिलगिट-बाल्टिस्तान प्रशासनिक क्षेत्र में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डॉन ऑनलाइन की एक रपट के मुताबिक, इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एमएच-17 हेलीकॉप्टर में छह पाकिस्तानी तथा 11 विदेशी नागरिक सवार थे।
आईएसपीआर के महानिदेशक (डीजी) असीम बाजवा ने ट्वीट किया कि मृतकों में दो पायलटों के अलावा दो विदेशी नागरिक भी हैं।
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दो परियोजनाओंके उद्घाटन के लिए शुक्रवार को बाद में गिलगिट का दौरा करने वाले थे। प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सेना का हेलीकॉप्टर इस क्षेत्र का सुरक्षा जायजा लेने में व्यस्त था।
आईएसपीआर ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath