द हेग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के फुटबाल क्लब पीएसवी इंधोवेन ने मेक्सिको क्लब सीएफ पाचुका के खिलाड़ी हिर्विंग लोजानो के साथ करार की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लोजानो मेडिकल जांच के लिए नीदरलैंड्स गए थे और उन्होंने इस करार को स्वीकृति दे दी है।
इंधोवेन के साथ लोजानो का करार 2023 तक होगा। मेडिकल जांच के बाद वह रूस लौट आए, क्योंकि वह मेक्सिको के साथ कन्फेडरेशन्स कप में खेल रहे हैं।
लोजानो ने 2014 में पाचुका की प्रथम टीम से फुटबाल जगत में पदार्पण किया था। वह अब तक क्लब के साथ 133 मैच खेल चुके हैं और 41 गोल दाग चुके हैं।
मेक्सिको की टीम के लिए लोजानो ने फरवरी- 2016 में अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने अब तक खेले गए 15 मैचों में दो गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath