पानी की समस्या पर अपनी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं संजय मिश्रा

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता संजय मिश्रा राजस्थान के एक गांव में पानी की समस्या को लेकर बनी फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं।

संजय मिश्रा अभिनीत ‘टर्टल’ नामक फिल्म का निर्देशन दिनेश एस.यादव ने किया है और इसके निर्माता अशोक चौधरी हैं।

संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, “मैं इस फिल्म में नायक की भूमिका निभा रहा हूं। यह फिल्म राजस्थान के गांव में आए जल संकट की एक वास्तविक घटना का काल्पनिक रूपांतरण है।”

मिश्रा ने कहा, “मैंने यह फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि मुझे कहानी वास्तविक लगी। इस प्रकार की फिल्म हमारे भविष्य को दर्शाने के लिए बहुत आवश्यक है ताकि हम जल संकट के बारे में जागरूकता फैला सकें।”

फिल्म की रिलीज को लेकर अशोक चौधरी ने कहा, “मैं निर्माता दिनेश एस.यादव के साथ ‘वाह जिंदगी’ नामक एक और फिल्म बना रहा हूं। मैं दोनों फिल्मों को एकसाथ रिलीज करने की योजना बना रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493