पानी को लेकर कोल हुईं आलोचना का शिकार

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार कोल कर्दाशियां को सोशल मीडिया पर पानी पीने की सलाह देने के लिए आलोचनाएं सहनी पड़ीं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, कोल ने इंस्टाग्राम पर पानी की दो बोतलों की तस्वीर साझा की थी।

साथ में लिखा था, “पानी को लेकर मेरा आज का नुस्खा। मैं दिन में पांच से छह लीटर पानी पीने की कोशिश करती हूं (यह मेरे वजन और व्यायाम पर निर्भर है।)”

कोल की इस तस्वीर पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

एक व्यक्ति ने लिखा, “यह खतरनाक है। दिन में 25 कप से ज्यादा पेय पदार्थ स्वास्थ्यप्रद नहीं है।”

एक अन्य ने लिखा, “इससे आपकी किडनी खराब हो सकती है।”

इसके बाद कोल ने ट्विटर पर लिखा, “जो लोग में खूब ज्यादा पानी पीने को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि ऐसा मैं अपने आहार विशेषज्ञ की सलाह से कर रही हूं।”

कोल ने लिखा, “मैं किसी से पांच-छह लीटर पानी पीने के लिए नहीं कर रही, बस पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493