पापा नई चीजें करने से नहीं डरते : श्रुति

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन कहती हैं कि उनके अभिनेता-फिल्मकार पिता कमल हासन नई चीजों में हाथ आजमाने से नहीं घबराते।

श्रुति ने अपनी फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ के लिए दिए समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, “मेरे ख्याल से मेरी मॉम बहुत मजबूत व स्वतंत्र हैं। जहां तक पापा का सवाल है, तो वह बहुत ईमानदार हैं। वह किसी से नहीं डरते। वह अभिनेता के तौर पर कुछ नया करने से नहीं घबराते।”

श्रुति ने कहा, “अदाकारी के मामले में मेरी मॉम स्वभाव से और पापा एक नैसर्गिक अभिनेता हैं।”

श्रुति को अपनी छोटी बहन अक्षरा पर भी गर्व है। अक्षरा ने ‘शमिताभ’ (2015) फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख दिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे उस पर बहुत नाज है। वह बहुत अलग, असाधारण व समझदार भी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493