‘पापा बाइ चान्स’ में दिखेंगी अश्मिता जग्गी

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अश्मिता जग्गी टीवी शो ‘पापा बाइ चान्स’ में नजर आएंगी।

वह नैना की भूमिका में दिखेंगी, जो एक वेलफेयर अधिकारी हैं।

अश्मिता ने एक बयान में कहा, “मैं शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और मुझे नैना की भूमिका बहुत पसंद है। मेरी एंट्री ने शो को जो ट्विस्ट दिया है, वह मुझे बहुत पसंद है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

‘पापा बाइ चान्स’ की कहानी युवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेफिक्र तरह का व्यक्ति है। उसके जीवन में तब बड़ा बदलाव आता है, जब एक कार दुर्घटना के बाद उसे अनाथों की देखभाल के लिए मजबूर होना पड़ता है। हादसे में इन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493