स्थानीय मीडिया की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में ऑस्ट्रेलिया निवासी पायलट सहित 12 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल बाकी यात्रियों की नागरिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह एक ब्रिटन नॉर्मन-द्वीप विमान है, जो बुधवार अपराह्न् मध्य पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाकों में स्थित हवाईअड्डे के रनवे से करीब एक किलोमीटर पहले आसमान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो इंजन थे। माना जा रहा है कि विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया होगा।
विमान दूरदराज के ओक्साप्मिन इलाके से वापस किओंगा जा रहा था। यह सनबर्ड एविऐशन कंपनी का विमान था।
dharmpath.com dharmpath