पापुआ न्यू गिनी में 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

सिडनी, 7 मई (आईएएनएस)। दक्षिण प्रशांत राष्ट्र पापुआ न्यू गिनी में मंगलवार को भूकंप के 7.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 07.19 बजे आया। भूकंप शुरू में 6.977 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 126.9 किलोमीटर की गहराई पर 146.440 डिग्री पूर्वी देशांतर पर माना गया।

फिलहाल सुनामी की कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493