पामेला एंडरसन हैं सख्तमिजाज मां

लॉस एंजेलिस, 30 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री पामेल एंडरसन का कहना है कि वह अपने बच्चों के प्रति बहुत सख्तमिजाज हैं। वह अपने बेटों को कुछ भी करने की छूट देने से पहले उनसे समझौते पर हस्ताक्षर करवाती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पीपुल पत्रिका ने पामेला के हवाले से बताया, “मैंने जब बेटे को कार चलाने के लिए दिया, पहले उनसे इस समझौते पर हस्ताक्षर कवाया कि वे शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे।”

पामेला का कहना है कि वह अपने पति टॉमी ली को पहली नजर में ही दिल दे बैठी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493