पामेला ने सालोमन को अपने घर से निकाला

लॉस एंजेलिस, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने पिछले सप्ताह रिक सालोमन से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद उनकी बेटियों और उनके पालतू कुत्ते को अपने घर से जाने के लिए कहा।

पामेला ने सोमवार सालोमन को फोन कर कहा कि वह अपनी दो बेटियों हंटर और टायसन के साथ उनके घर से चले जाएं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, पामेला ने सालोमन से उनके पालतू कुत्ते बंबली को भी साथ ले जाने के लिए कहा।

पामेला और सालोमन ने 2007 में शादी की थी, लेकिन दो महीने बाद ही अलग हो गए थे। बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया और 2014 में दोबारा शादी की थी।

पामेला ने 11 फरवरी को सालोमन से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की और सालोमन को अपना घर खाली करने के लिए कहा। सालोमन ने उनसे एक-दो सप्ताह का समय मांगा है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493