‘पायम पुली’ के लोक गीत में निकिता

चेन्नई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कन्नड़ अभिनेत्री निकिता ठकराल को तमिल फिल्म ‘पायम पुली’ के एक विशेष लोकगीत में लिया गया है। फिल्म में विशाल कृष्ण रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्देशक सुसीनथिरन ने आईएएनएस को बताया, “हमने हाल में निकिता को लेकर एक विशेष लोकगीत फिल्माया। यह बहुत बढ़िया बन गया है। इस गाने को फिल्माने के लिए एक बाजार का सेट लगाया गया था।”

निकिता तमिल फिल्म ‘सरोजा’ में उनके आइटर नंबर के लिए ज्यादा जानी जाती हैं।

‘पायम पुली’ में विशाल पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं। इसमें अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं ऐश्वर्या दत्ता भी हैं।

सच्ची घटना पर आधारित बताई जाने वाली यह फिल्म मदुरै की पृष्ठभूमि लिए हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493