‘पायल’ का किरदार फिर नहीं निभाना चाहती कंगना

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह ‘पायल’ जैसा दुखद किरदार फिर नहीं निभाना चाहती।

कंगना ने उनकी आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में पायल नाम की लड़की का किरदरा निभाया है।

कंगना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह मेरे जीवन में अभी तक का सबसे दुखद किरदार रहा है। एक दूसरे ही स्तर की त्रासदी है। मैं पूरे समय रोई हूं।”

‘क्वीन’ की स्टार कंगना ने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार इतना प्रबल रहा कि वह इससे उबर नहीं पा रही हैं।

कंगना ने कहा, “मेरी मां ने मुझे बताया था कि मुझे इस उम्र में इस तरह के किरदार नहीं निभाने चाहिए । फिल्में ही सबकुछ नहीं होती और यह सच रहा। इस किरदार से मेरे दिमाग पर काफी असर पड़ा।”

फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि वह पायल जैसे किरदार को संभालने के लिए एक मजबूत इंसान नहीं है। वह काफी संवेदनशील बनीं हैं और इस किरदार ने उन्हें काफी हद तक प्रभावित भी किया। इस तरह का किरदार वह फिर कभी नहीं निभाना चाहेंगी।

फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में इमरान खान भी मुख्य भूमिका में हैं और यह सिनेमाघरों में 18 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493