नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सुपर मॉडल सिंडी फोर्ड का कहना है कि वह अपने करियर की रफ्तार धीमी करना चाहती हैं और अपने बच्चों, पति और दोस्तों के साथ अपने पारिवारिक जीवन का मजा उठाना चाहती हैं।
मॉडल ने कहा वह किसी उद्देश्य, खासतौर से बच्चों के कैंसर से लड़ने के उद्देश्य के साथ जुड़ना चाहती हैं।
क्रॉफोर्ड ने कहा, “मैं समझने की कोशिश कर रही हूं कि अगले पांच, 10 या 15 सालों में मैं क्या करना चाहूंगी। मैं अपनी रफ्तार धीमी करना चाहती हूं और अपने बच्चों, पति के साथ मौज मस्ती करने के लिए समय निकालना चाहती हूं, अपने दोस्तों के साथ मिलना चाहती हूं और घूमना चाहती हूं।”
क्रॉफोर्ड ने कहा, “मैं किसी उद्देश्य, खासतौर से बच्चों को कैंसर से बचाने के उद्देश्य के साथ जुड़ना चाहती हूं क्योंकि ल्यूकेमिया के कारण मेरे भाई की मौत हो गई थी।”
एक बयान के मुताबिक, क्रॉफोर्ड (50) ने ‘वोग इंडिया’ के अगस्त 2016 के संस्करण के लिए एक साक्षात्कार में अपनी पेशेवर और साथ ही व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में ये खुलासा किया।
dharmpath.com dharmpath