पालतू कुतिया की मौत पर भावुक सलमान

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान के पालतू कुतिया ‘माइ लव’ की मौत हो गई है और वह इससे काफी भावुक हो गए हैं।

सलमान ने ट्वीट किया, “मेरी सबसे खूबसूरत ‘माइ लव’ आज मुझसे दूर चली गई।”

ट्वीट के साथ सलमान (52) ने नीपोलिटन मास्टिफ नस्ल की माइ लव के साथ अपनी तस्वीर साझा की, जिसे वह प्यार करते नजर आ रहे हैं।

सलमान की सह-कलाकार सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह ने भी माइ लव के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इसके साथ ही लूलिया वंतूर ने भी इंस्टाग्राम पर माइ लव की तस्वीर साझा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493