पालतू कुत्ते की याद में जो और सोफी ने बनवाया टैटू

लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ स्टार सोफी टर्नर और उनके गायक पति जो जोनस ने एक दुर्घटना में मृत अपने पालतू कुत्ते वाल्डो की याद में एक मैचिंग टैटू बनवाया है।

टर्नर ने सोमवार को देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस टैटू की एक झलक साझा की। यह वाल्डो की एक तस्वीर है, जो कि अलास्कन क्ली काई नस्ल का कुत्ता था।

इस तस्वीर के कैप्शन में टर्नर ने लिखा, “मुझे तुम्हारी याद आती है वाल्डो। रेस्ट इन पीस माई लिटिल बेबी।”

जो ने अपने टैटू की एक तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “आर.आई.पी. माई लिटिल एंजेल।”

जो की भाभी और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रिंयका ने इस नए टैटू पर कमेंट करते हुए एक हार्ट ईमोजी बनाया है।

प्रियंका के पति और गायक निक जोनस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके कमेंट में हाथ जोड़े हुए एक ईमोजी शेयर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493