रोम, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब पालेर्मो ने मिडफील्डर एलेसांद्रो दियामांती के साथ दो साल का करार होने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दियामांती ने इटली के लिए 17 मुकाबले खेले हैं और चीन के शीर्ष क्लब ग्वांगझोउ एवरग्रांडे के साथ करार समाप्त होने के बाद वह किसी भी अन्य क्लब के साथ करार करने के लिए स्वतंत्र थे।
पालेर्मो ने सोमवार को दियामांती के साथ करार की घोषणा की।
इससे पहले 33 वर्षीय खिलाड़ी लिवोर्नो, ब्रेसिया और बोलोग्ना क्लबों के लिए खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath