पाल्मेरास के साथ प्रशिक्षण कर रहे गाब्रिएल

रियो डी जनेरियो, 3 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड गाब्रिएल जीसस अपने पूर्व फुटबाल क्लब पाल्मेरास के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं।

वह इस प्रशिक्षण के तहत अर्जेटीना और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले ब्राजील के दोस्ताना मैचों की तैयारी कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 20 वर्षीय गाब्रिएल ने उस वक्त अपनी पूर्व टीम के साथी खिलाड़ियों को चौंका दिया, जब वह ब्राजील सेरी एक क्लब के जिम पहुंचे। हालांकि, वह फिलहाल छुट्टियों पर हैं।

यहां तक कि साओ पाउलो स्थित पाल्मेरास के मुख्यालय के बाहर प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देने से गाब्रिएल को रोकना पड़ा।

संवाददाताओं को दिए एक बयान में पाल्मेरास के कोच कुका ने कहा कि गाब्रिएल भले ही छुट्टियां बिता रहे हैं, लेकिन वह अब भी प्रशिक्षण कर रहे हैं और यह उनके अनुशासन के स्तर को दर्शाता है।

ब्राजील का सामना इस सप्ताह शुक्रवार को दोस्ताना मुकाबले में अर्जेटीना से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा और इसके पांच दिन बाद ब्राजीलियाई टीम आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493