पाल्मेरास डिफेंडर मीना के साथ करार करेगा बार्सिलोना

बार्सिलोना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बार्सिलोना अब पाल्मेरास के डिफेंडर येरी मीना के साथ करार करेगा। मीना को 1.18 करोड़ यूरो (1.044 करोड़ पाउंड) में स्पेनिश क्लब में शामिल किया जाएगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश लीग के सबसे मजबूत क्लब बार्सिलोना ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

बार्सिलोना ने कहा कि 23 वर्षीय कोलंबियाई खिलाड़ी मीना ने बार्सिलोना के साथ साढ़े पांच साल के करार के लिए हामी भर दी है।

रिपोटरें के अनुसार, वह बार्सिलोना टीम में जेवियर मास्चरानो की कमी को पूरा करेंगे, जो चीनी सुपर लीग क्लब हेबेई चाइना फार्च्यून से जुड़ सकते हैं।

फिलिप कोटिन्हो के साथ 1.42 करोड़ पाउंड में करार करने के बाद अब मीना बार्सिलोना क्लब में शामिल होने वाले दूसरे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कोलंबिया के खिलाफ मीना के बार्सिलोना के साथ करार में 10 करोड़ यूरो (8.856 पाउंड) का बायआउट क्लॉज भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493