पिंकी प्रमाणिक पर बनी ‘शी?’ देगी संदेश

कोलकाता, 29 मई (आईएएनएस)। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विवादित एथलीट पिंकी प्रमाणिक पर बनी बांग्ला फिल्म ‘शी?’ अगले माह पश्चिम बंगाल में रिलीज होने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिंकी पर उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने ‘पुरुष’ होने एवं उनसे कई दफा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ 2012 में चार्टशीट तैयार की।

नवोदित फिल्मकार राजा बनर्जी को यकीन है कि यह फिल्म इस संदेश का प्रसार करेगी कि कड़ी मेहनत एवं दृढ़ता के बूते हर बाधा दूर हो सकती है।

कोलकाता उच्च न्यायालय ने पिछले साल पिंकी को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

राजा बनर्जी ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में पिंकी प्रमाणिक का कोई प्रत्यक्ष संदर्भ नहीं है। हमारा किरदार एथलीट रिकी (कमलिका चंदा) का प्रतिरूप है। हमने पुरुलिया से लेकर कोलकाता में रहने की उनकी यात्रा और विवादों को जन्म देने वाली घटनाओं का रेखाचित्र तैयार किया है।”

‘शी?’ बंगाल के 32 से 35 सिनेमाघरों में लिखित इंग्लिश अनुवाद के साथ पांच जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493