‘पिंक’ का हिस्सा बनने पर गर्व है : कृति

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दादा साहेब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार 2017 में वर्ष 2016 की फिल्म ‘पिंक’ में अपने अभिनय के लिए सम्मानित की गईं अभिनेत्री कृति कुल्हारी का कहना है कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है।

कृति ने कहा, “मैं दादा साहेब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार की टीम की आभारी हूं कि उन्होंने कलाकार के रूप में मुझे पहचाना और सराहा। मैं इसके लिए आभारी हूं और मुझे अद्भुत फिल्म ‘पिकं’ का हिस्सा बनने पर गर्व है।”

महानायक अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, एंड्रिया तारियांग और अंगद बेदी के अभिनय से सजी फिल्म को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार दिया गया। इसकी घोषणा इस महीने की शुरुआत में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493