‘पिंक’ के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से तापसी उत्साहित

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बताया कि वह फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर को मिली सराहना से काफी उत्साहित हैं।

फिल्म ‘पिंक’ का ट्रेलर 9 अगस्त को लांच हुआ और इसके बाद कुछ ही देर में यूट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या 60 लाख हो गई।

तापसी ने कहा, “फिल्म के ट्रेलर को मिली प्रशंसा को महसूस करने के लिए मैं भारत में नहीं हूं और इसकी प्रतिक्रिया से मैं उत्साहित हूं।”

‘पिंक’ तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित है, जो एक आपराधिक मामले में फंस जाती हैं।

फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है।

अमिताभ बच्चन, कीर्ति कुलहरि और एंड्रिया तरियंग अभिनीत यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493