‘पिंक’ को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई है। यह घोषणा शुक्रवार को की गई।

अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती सुनवाई पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि महिलाओं की पसंद ना पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए। इसका पहला संदेश है कि अगर कोई महिला ‘ना’ कहती है तो उस पर सख्ती न करें।

फिल्म ‘पिंक’ में कीर्ति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया और पीयूष मिश्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को प्रभावशाली प्रदर्शन और मजबूत संदेश के लिए काफी प्रशंसा मिली।

यह मिनल नामक लड़की की कहानी है। फिल्म में मिनल और उसके दोस्तों के साथ छेड़छाड़ होती है और वे राजनेता के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश करती हैं।

इसके बाद मामला गंभीर हो जाता है और सेवानिवृत्त वकील दीपक (अमिताभ बच्चन) उनकी यह लड़ाई जीतने में मदद करते हैं।

फिल्म के जोरदार संवाद और मजबूत पटकथा को दर्शकों और आलोचकों ने समान रूप से सराहा है।

इसके अलावा, ‘नीरजा’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के तौर पर चुनी गई और अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493