लॉस एंजेलिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका पिंक की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने छह माह के बेटे जेमसन को मेकअप के दौरान ही स्तनपान करा रही हैं।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पिंक (37) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने बेटे जेमसन को स्तनपान कराती दिख रही हैं और साथ में उनका मेकअप भी हो रहा है।
इस तस्वीर में उनका बेटा एक मेकअप ब्रश के साथ खेल भी रहा है।
पिंक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जेमसन एक साथ कई काम कर सकता है।”
पिंक ने मोटरसाइकिल रेसर कैरे हार्ठ से शादी की है। पिंक ने दिसंबर 2016 में बेटे को जन्म दिया था।
इस जोड़े की एक बेटी विलो सेज हार्ट भी है।
dharmpath.com dharmpath